सात को प्रवेश उत्सव, स्कूलों में गूंजेगा स्वागत का स्वर

Apr 05, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में 7 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत किया जाएगा और जिन बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है, उनका भी नामांकन किया जाएगा। शिक्षकों और अभिभावकों के सम्मेलन आयोजित होंगे और पाठ्य पुस्तकों का सामूहिक वितरण किया जाएगा।

सात को प्रवेश उत्सव, स्कूलों में गूंजेगा स्वागत का स्वर

रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के सभी सरकारी एवं अशासकीय विद्यालयों में सात अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का उनके अभिभावकों के साथ विद्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चों का भी नामांकन किया जाएगा, जो अब तक प्रवेश से वंचित रह गए हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सुचारु रूप से हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।