Rudrapur News: 40 साल बाद महतोष-मानूनगर मार्ग की सुधरेगी दुर्दशा
Rudrapur News: करीब चार दशक से जर्जर महतोष-मानूनगर-नवाबगंज मार्ग पर निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। महतोष से बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा होते हुए यूपी सीमा तक जाने वाले चार किमी लंबे स्टेट हाईवे पर ब्लैकटॉपिंग की जा रही है। सड़क पहले से दोगुनी चौड़ी बनेगी। परियोजना को सीआरएफ के तहत स्वीकृति मिली थी। विधायक शिव अरोरा ने गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही।
महतोष-मानूनगर-नवाबगंज मार्ग का निर्माण शुरू
Rudrapur News:
रुद्रपुर संवाददाता। करीब चार दशक से बदहाली झेल रहे महतोष-मानूनगर-नवाबगंज मार्ग के दिन बहुरने लगे हैं। महतोष से बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा होते हुए यूपी सीमा तक जाने वाले चार किमी. लंबे स्टेट हाईवे पर ब्लैकटॉपिंग शुरू हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कराया। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि यह मार्ग पहले से दोगुनी चौड़ाई में बनाया जा रहा है। इससे हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ गुरुद्वारा जाने वाली संगत को भी राहत मिलेगी। खराब सड़क के कारण धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। यह प्रस्ताव 2024 में लोनिवि के माध्यम से देहरादून भेजा गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद केंद्र के सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीआरएफ के तहत स्वीकृति दी। इसमें सांसद अजय भट्ट की अहम भूमिका रही। वर्षों से जर्जर सड़क के कारण परेशान लोगों के लिए अब राहत का रास्ता खुला है। स्थानीय ग्रामीणों की निगाहें अब निर्माण कार्य के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होने पर टिकी हैं। वर्ष 2025 में स्वीकृति के बाद टेंडर हुआ, बरसात के कारण काम रुका था, अब फिर शुरू हो गया है। विधायक ने कहा कि जनता से किया गया एक और संकल्प पूरा हो रहा है। निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। इस दौरान प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, जगदीश विश्वास, जुल्फेकार अली ली, पूर्व प्रधान नबी जान, मनमोहन वाधवा, मनोज कुमार, त्रिलोक सिंह, प्रेम चावला, गुरबाज सिंह, प्रीतम सिंह, दयाल, मयंक कक्कड़, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

