Rudrapur News: संजय पाठक बने रुद्रपुर के कोतवाल
Rudrapur News: एसएसपी अजय गणपति ने जिले में पुलिस अधिकारियों और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। निरीक्षक संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षकों को सितारगंज, किच्छा, जसपुर, बाजपुर और रुद्रपुर की विभिन्न चौकियों तथा एसओजी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नियुक्तियां जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। निरीक्षक संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिले की विभिन्न चौकियों में तैनात प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को सरकड़ा चौकी सितारगंज से लालपुर चौकी किच्छा, प्रदीप कोहली को बाजार चौकी रुद्रपुर से सिडकुल चौकी सितारगंज और जगत सिंह शाही को सिडकुल चौकी सितारगंज से एसओजी रुद्रपुर भेजा गया है। भूपाल राम पौड़ी को जसपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से शिवराजपुर पट्टी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
नवीन जोशी को कुंडा कोतवाली से मंडी चौकी, जबकि महेश काण्पाल को रुद्रपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से रम्पुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में संदीप शर्मा को बरहैनी चौकी बाजपुर से बाजार चौकी रुद्रपुर, मनोज देव को पुलिस लाइन रुद्रपुर से बरहैनी चौकी बाजपुर, बसंत प्रसाद को लालपुर चौकी किच्छा से जसपुर कोतवाली और दीपक कौशिक को रम्पुरा चौकी रुद्रपुर से सरकड़ा चौकी सितारगंज भेजा गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से जनहित में की गई हैं।

