Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur Municipal Corporation Approves Over 10 Crore for City Development Projects
रुद्रपुर नगर निगम ने दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को दी मंजूरी

रुद्रपुर नगर निगम ने दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को दी मंजूरी

संक्षेप:

रुद्रपुर नगर निगम ने 10 करोड़ से अधिक की लागत से शहर के विकास योजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें सभी वार्डों में सड़क, नाली, सौंदर्यीकरण और सामुदायिक सुवि

Dec 05, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम ने 10 करोड़ से अधिक की लागत से शहर के विकास योजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें सभी वार्डों में सड़क, नाली, सौंदर्यीकरण और सामुदायिक सुविधाओं की 71 बड़ी और 79 छोटी योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं का मकसद बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना और नागरिक जीवनस्तर में सुधार लाना है। जिन पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मेयर विकास शर्मा ने इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को स्वीकृति दे दी है। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि पार्षदों और आम जनता से प्राप्त सुझावों के आधार पर शहर के समग्र विकास के लिए 71 बड़े और 79 छोटे कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिनकी कुल लागत 10.48 करोड़ रुपये है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की प्रशंसा की, जिन्होंने इन योजनाओं को प्राथमिकता दी। मेयर ने बताया कि इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है, जिसमें सड़कें, नाले-नालियां, सौंदर्यीकरण आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कार्यों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, सड़क मरम्मत, नाली और सीसी रोड का निर्माण शामिल हैं। सभी योजनाओं की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निगम ने संकल्प लिया है।