मामूली विवाद में मारपीट और पथराव का आरोप

Feb 28, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से मामूली विवाद में मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। जा

मामूली विवाद में मारपीट और पथराव का आरोप

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मामूली विवाद ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। पीड़ित परिवार की तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे गली से गुजर रहे कुछ युवकों पर घर के बाहर बंधे कुत्ते भौंकने लगे। आरोप है कि युवकों ने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। परिवार का आरोप है कि एक युवक ईंट लेकर हमला करने दौड़ा, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। हंगामे में एक युवती घायल हो गई। परिवार ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

आरोप है कि करीब आधे घंटे तक घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और बाहर खड़े ई-रिक्शा व स्कूटी में तोड़फोड़ की गई। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।