तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण को लेकर मेयर ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर में वार्ड नंबर एक की जलभराव समस्या के समाधान के लिए मेयर विकास शर्मा ने तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से 1 करोड़ 74 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस परियोजना से जल निकासी और ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार होगा।
रुद्रपुर संवाददाता। वार्ड नंबर एक की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। डैम लंबे समय से जर्जर हालत में था। इससे फुलसुंगा, फुलसुंगी और आसपास की कॉलोनियों में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप से डैम के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस परियोजना के तहत डैम, पुल और संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
इससे जल निकासी बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। यहां एसडीओ बीएस डांगी, जेई हरपाल, पंचदेवी, पार्षद पवन राणा, शुभम ठाकुर, दलीप अधिकारी, अनुज पाठक, ब्रजेश गुप्ता, अनुराग बोस सहित नगर निगम व सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


