मेयर ने रिंग रोड का किया निरीक्षण, आरोपों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’
रुद्रपुर में रिंग रोड परियोजना को लेकर उठे विवाद के बीच मेयर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

अजय जोशी, रुद्रपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता राजकुमार ठुकराल के रुद्रपुर बाईपास (रिंग रोड) की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा ने पलटवार किया। मेयर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर परियोजना को पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण बताया। वहीं ठुकराल पर तंज कसते हुए कहा कि शहर में एक डमरू बजाने वाला एक नया मदारी आ गया है। जो सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेयर ने रिंग रोड के उसी हिस्से का स्थलीय निरीक्षण कर विपक्ष के आरोपों को निकारा। दरअसल, पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर रिंग रोड के निर्माण में धांधली और सड़क टूटने के आरोप लगाए थे।
मेयर ने इसे जनता को भ्रमित करने वाला ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया। निरीक्षण में मेयर ने एनएचएआई के अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हिस्से का परीक्षण किया। मौके पर मौजूद साइड इंजीनियर तुषार गुप्ता ने कहा कि निर्माण कार्य अभी अंतिम चरण में है। हालिया वर्षा के कारण सड़क के किनारे की कच्ची मिट्टी का मामूली रिसाव हुआ था, जिसे तकनीकी रूप से सड़क का टूटना नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क के डामरीकरण और बेस स्ट्रेक्चर में कोई क्षति नहीं हुई है। निर्माण संस्था द्वारा 15 वर्षों की लंबी गारंटी दी गई है।मेयर मीडिया पर भी कर गए कटाक्षरिंग रोड के निरीक्षण के दौरान मेयर शब्दों की मर्यादा भूलते दिखे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर तंज कसते हुए वह मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखते। उन्होंने कहा कि शहर में एक डमरू बजाने वाला मदारी आ गया है और मीडिया भी इसके डमरू पर नाचते दिख रही है। वह मीडिया को नसीहत देते दिखे कि मीडिया को जांच परखकर रिपोर्टिंग करनी चाहिए। वहीं मेयर मीडिया को दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


