बेटी को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Feb 12, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में एक पिता ने आरोप लगाया है कि यश घई नामक युवक ने उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी को धोखे से अगवा कर लिया। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है और CCTV फुटेज में आरोपी को बेटी के साथ दिखाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

बेटी को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर में पिता ने कहा है कि उनकी 17 साल की पुत्री को मलिक कालोनी निवासी यश घई पुत्र हरीश घई बहला-फुसलाकर धोखे से कार से अगवा कर ले गया। शाम तक जब पुत्री घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें आरोपी पुत्री को अगवा कर ले जाते हुए दिखा। उन्होंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने आरोपी यश घई, वाहन चालक तथा आरोपी की मां पिंकी घई और बहन पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।