दिनेश शास्त्री फिर बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष
रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई है। जिसमे सह सहमति से दोबारा दिनेश शास्त्री को प्

रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई है। जिसमें सर्व सहमति से दोबारा दिनेश शास्त्री को प्रदेश अध्यक्ष और विश्वजीत नेगी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष सुरेशानंद ढोंढियाल नामित किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष अनिल चौहान को निर्वाचित किया गया है। फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिनेश शास्त्री ने कहा कि एक बार फिर से उन्हें संगठन ने मौका दिया है। वह संगठन के उद्देश्यों को लेकर पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं सह- सहमति से महामंत्री बनने पर विश्वजीत नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा पत्रकार के हितों के लिए कार्य करती है और उनके मुद्दे को प्रमुखता से उठाती है।
आगे भी ऐसे ही कार्य किये जाएंगे जो पत्रकारों के हित में होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव चावला, नगर अध्यक्ष मनोज आर्य, राजकुमार शर्मा, दिगबीर सिंह बिष्ट, चिरंजीव, सुरेश चंद्र रमोला, आकाश आहुजा, ज्ञानप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


