Rudrapur News: मजदूर की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Rudrapur News: रुद्रपुर में गल्ला मंडी के पास एक डंपर ने मजदूर गोविंद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता द्वारिका प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे के समय डंपर ओवरलोड था और चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की गल्ला मंडी के पास बीते बुधवार को गलत दिशा और तेज रफ्तार में आए एक डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतक का परिचय
रम्पुरा वार्ड 23 रुद्रपुर निवासी द्वारिका प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 34 वर्षीय पुत्र गोविंद गल्ला मंडी में मजदूरी करता था। बीते बुधवार को वह पप्पू के ढाबा से खाना लेकर अपनी कार्यस्थल की ओर लौट रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे गल्ला मंडी के कट के सामने विपरीत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर संख्या यूके 06-सीबी-3786 ने पीछे से गोविंद को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर का अगला पहिया युवक के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
तहरीर के अनुसार हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि डंपर रेत से ओवरलोड था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


