सीडीओ और मेयर ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा

Jan 01, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में मेयर विकास शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने 8 आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए हैं। इससे छोटी बीमारियों की भीड़ कम होगी। पार्किंग व्यवस्था में सुधार और जनरेटर बैकअप को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

सीडीओ और मेयर ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा

रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और मेयर विकास शर्मा ने बुधवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनके सक्रिय होने से जिला अस्पताल में छोटी बीमारियों के मरीजों की भीड़ कम होगी, जिससे अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सक गंभीर रोगों व जटिल ऑपरेशनों पर बेहतर ध्यान दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मौजूद अव्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। मेयर ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब पार्किंग का संचालन नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। इससे पार्किंग व्यवस्था अधिक अनुशासित होगी और शुल्क में भी कटौती की जाएगी, ताकि मरीजों और तीमारदारों पर आर्थिक बोझ न पड़े। साथ ही मरीजों को मौसम की मार से बचाने के लिए जनरेटर बैकअप को मजबूत करने तथा कुछ वार्डों में नए एसी और हीटर लगाने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।