मारपीट के मामले में निजी अस्पताल संचालक गिरफ्तार

Mar 08, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में किच्छा रोड पर रुद्रा अस्पताल के पास एक खूनी संघर्ष के मामले में अस्पताल के संचालक डॉ. सचिन मंडल को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्विस सेंटर के मालिक पर हमला करवाने की साजिश की थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए।

मारपीट के मामले में निजी अस्पताल संचालक गिरफ्तार

रुद्रपुर, संवाददाता। बीते दिनों किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल के पास हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. सचिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सचिन ने सर्विस सेंटर मालिक को बुलाकर उस पर हमला करवाया था। पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी की रात रुद्रा अस्पताल के पास स्थित एक सर्विस सेंटर के मालिक और अस्पताल से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सुभाष कॉलोनी निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद घायल युवकों के पिता अब्दुल हमीद निवासी सुभाष कॉलोनी की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रा अस्पताल के संचालक डॉ. सचिन मंडल और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना बगवाड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी को सौंपी गई थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी डॉ. सचिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने रंजिश के चलते साजिश रची थी। पुलिस टीम अन्य नामजद और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।