रुद्रपुर ब्लॉक में 29 शिक्षकों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
रुद्रपुर ब्लॉक में 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 29 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें पेंशन पट्टे, शॉल और स्मृति चिन्ह दिए गए। वक्ताओं ने उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी शामिल हुए।
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक में वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 29 शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन पट्टे वितरित किए गए। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह रावत, उप शिक्षा अधिकारी संवेद आलम सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह नयाल और मंत्री कमल भाटिया रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


