सूतक काल में बंद रहे मंदिरों के कपाट

Mar 03, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को हुआ। सूतक काल सुबह 6.20 बजे से शुरू हुआ, जिसके दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। पूजा विधि के बाद मंदिरों को बंद किया गया और ग्रहण समाप्त होने पर पुनः खोला गया।

सूतक काल में बंद रहे मंदिरों के कपाट

रुद्रपुर। साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मंगलवार को सुबह 6.20 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान शहर की विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद रहे। शहर के शिव शक्ति मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राचीन अटारिया मंदिर समेत सभी मंदिरों के कपाट सूतक काल में बंद रहे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी बैकुंठनाथ शास्त्री ने बताया कि सूतक काल से पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं चंद्र ग्रहण खत्म होने पर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।