शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट

शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट

संक्षेप:

जिला आपदा प्रबंधन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि

Nov 18, 2025 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर, संवाददाता। जिला आपदा प्रबंधन सभागार में मंगलवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों को रेन बसेरों में साफ सफाई, बिजली पानी, बिस्तर, कंबल, हीटर की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलाव के लिए स्थान चिन्हित कर ले। उन्होंने कहा कि अलाव जलाए जाने वाले स्थान बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर, कूड़ा गोदाम के समीप ना हो। उन्होंने शिक्षा विभाग को जिले के छात्रावास विद्यालय में रह रहे छात्र-छात्राओं के लिए कंबलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिपुरा, बौर जलाशय में विदेशी पक्षी आते हैं व पर्यटक आते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां के स्थानीय लोग पत्तों में पॉइजन डालकर चिड़ियों को खिलाते हैं और उनका शिकार करते हैं। उपजिलाधिकारी, पुलिस विभाग एवं पर्यटन विभाग विशेष रूप से इस पर रोक लगाये और सख्ती से कार्रवाई करें। चिकित्सालय में भर्ती मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पशु विभाग जिले के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में निराश्रित मवेशी के लिए शेल्टर की व्यवस्था रखें। जिलाधिकारी ने जिले में वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए माल वाहनों और गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों में उच्च गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के औद्योगिक आस्थानों से संपर्क करते हुए सीएसआर के माध्यम से रिफ्लेक्ट, साइनेज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यहां एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय यूसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक आयुक्त श्रम अरविंद सिंह, ईई पेयजल सुनील जोशी आदि रहे।