
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थलों का किया निरीक्षण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय और
रुद्रपुर।। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय और विकास खंड कार्यालय रुद्रपुर स्थित नामांकन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) से नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। कहा कि नामांकन प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए, ताकि सभी प्रत्याशी आसानी से अपना नामांकन दाखिल कर सकें। भदौरिया ने कहा कि नामांकन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज और शपथ पत्रों की गहनता से जांच की जाए, ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

उन्होंने कहा कि 5 जुलाई तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी निर्भीक होकर कार्य करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत उप जिलाधिकारी या निर्वाचन कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की। निरीक्षण में आरओ जिपं एपी बाजपेयी, आरओ विकास खंड रुद्रपुर डॉ. महेश कुमार जोशी, तहसीलदार दिनेश कुटौला और एआरओ मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




