दो पक्ष के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मामले में क्रॉस एफआईआर

Mar 02, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में किच्छा रोड पर एक सर्विस सेंटर और निजी अस्पताल के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। अस्पताल के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, अस्पताल संचालक पर भी तोड़फोड़ की शिकायत की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

दो पक्ष के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मामले में क्रॉस एफआईआर

रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा रोड स्थित एक सर्विस सेंटर और निजी अस्पताल पक्ष के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पहले पक्ष की ओर से अस्पताल महिला कर्मचारी ने बताया अस्पताल के पास स्थित एक वर्कशॉप के मालिक अब्दुल मजीद पुत्र करीम बख्श सुभाष कॉलोनी और उनके परिजनों ने 28 फरवरी की रात अस्पताल परिसर में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोप है कि 10-12 युवक लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने अस्पताल संचालक डॉ. सचिन मंडल, उनकी बहन और पत्नी के साथ हाथापाई की।

आरोप है कि उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। मामले में अब्दुल मजीद समेत तीन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुभाष कॉलोनी निवासी अब्दुल मजीद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 फरवरी की रात डॉ. सचिन ने फोन कर बताया कि कुछ लड़के उनकी दुकान पर ईंट पत्थर मारकर दुकान का ताला तोड़ रहे है। सूचना के बाद जब मौके पर उन्होंने अपने बेटे को भेजा तो कुछ सात से आठ युवक दुकान पर ईंट और पत्थर हमला कर रहे थे। आरोप है कि डॉ. सचिन युवकों को तोड़फोड़ करने के लिए उकसा रहे थे। इसके बाद फोन करने पर उनके पक्ष वहां पहुंच गये और जब हमला रोकने का प्रयास किया तो उन युवको ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर, लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद उनके पुत्र आसिफ ने अपने फोन से पुलिस को कॉल कर सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।