होली पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी

Mar 01, 2026 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर होली पर्व के चलते यात्रियों की भीड़ देखी गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों के फेरे लगाए गए। पीलीभीत, लखीमपुर और पुरनपुर रूट पर अधिक यात्री थे। हरिद्वार जाने वाली बसों को पहले अन्य रूटों पर भेजा गया।

होली पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी

रुद्रपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर रविवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। रविवार को सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्री पहुंचने लगे। इस दौरान पीलीभीत, लखीमपुर, पुरनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं टनकपुर और बरेली रूट पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान हरिद्वार जाने वाली छह बसों को पहले पीलीभीत, बरेली टनकपुर रूट पर भेजा गया। इसके बाद हरिद्वार रूट पर भेजा गया। रुद्रपुर डिपो में निगम की 37 और 47 अनुबंधित बसें हैं। जिसमें दिल्ली रूट पर 15, पंजाब रूट पर 3, बरेली रूट पर 6, लोकल रूट पर 25, हरिद्वार रूट पर 15, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या रूट पर एक-एक बस संचालित होती है।

रविवार को सुबह से ही एआरएम मधुशुदन मिश्रा, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बहमानंद व्यवस्था बनाने में लगे रहे। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बहमानंद ने बताया कि पीलीभीत, लखीमपुर, पुरनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। हरिद्वार जाने वाली छह बसों को पहले पीलीभीत, बरेली टनकपुर रूट पर भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।