Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur Air Firing Incident Sparks Panic Amidst Old Rivalry
रुद्रपुर कोतवाली से कुछ दूरी पर हवाई फायरिंग से हड़कंप

रुद्रपुर कोतवाली से कुछ दूरी पर हवाई फायरिंग से हड़कंप

संक्षेप:

रुद्रपुर में सोमवार शाम कोतवाली के पास हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। पथराव के बाद हमलावरों ने हवाई फायरिंग की। शिवम का आरोप है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jan 19, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली से महज कुछ दूरी पर सोमवार शाम हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले युवकों पर पथराव किया गया और विरोध करने पर हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा निवासी शिवम ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ कोतवाली के सामने स्थित मंदिर के पास मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान दीवार के बाहर खड़े तीन से चार युवकों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मैदान में मौजूद खिलाड़ी और आसपास के लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागकर घरों में घुस गए।

शिवम का आरोप है कि दीपावली के दिन उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था, तभी से वे लोग उससे रंजिश रखे हुए थे और उसी का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रम्पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि हवाई फायरिंग की सूचना मिली है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने रम्पुरा के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;