हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई ढांचे ध्वस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में प्रशासन ने हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कई अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया और स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने ड्रोन सर्वे द्वारा अतिक्रमणकारियों की पहचान करने और नालों को साफ करने का भी आदेश दिया।

हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई ढांचे ध्वस्त
रुद्रपुर, संवाददाता। हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया, जबकि स्थायी अतिक्रमण चिह्नित कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि यूआईआरडी से यूपी बॉर्डर की ओर जाने वाले एनएच मार्ग की सर्विस लेन और नालों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया है। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के बीच चल रही हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया में यह अतिक्रमण बाधा बन रहे हैं। इसी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण पाए गए, जिन्हें हटाने के लिए समयबद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कुछ कब्जों को मौके पर ही हटाया गया। वहीं, नालों पर भी व्यापक अतिक्रमण मिला, जहां गोबर डालकर उन्हें डंपिंग यार्ड बना दिया गया था और कुछ स्थानों पर गोशालाएं भी संचालित की जा रही थीं। एडीएम ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से पूरे क्षेत्र का चिह्नीकरण कर दो-तीन दिनों में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएं। इसके बाद नालों को कब्जा मुक्त कर साफ किया जाएगा, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो। कार्रवाई के दौरान छह से सात अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों का सामान जब्त किया, जिसे बाद में उन्हें वापस लेने की अनुमति दी गई। एडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी नाराजगी जताई और अतिक्रमित स्थानों पर मीटर लगाने व कनेक्शन देने के मामलों में जांच के निर्देश दिए। अभियान के दौरान एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा निगम, नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।