तेज रफ्तार डंपर ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक घायल

Feb 28, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी साइड में लगा युवक को चपेट में ले लिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और डंपर के नीचे फंस गया। डायल 112 की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन पैरों में चोट आई है।

तेज रफ्तार डंपर ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक घायल

रुद्रपुर। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी साइड में लगा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक डंपर के नीचे फंस गया। युवक को रेस्क्यू करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना अचानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से गुजर रही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके पैरों में चोट आई है, लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।