Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRoute Change for Buses to Delhi Due to Kartik Purnima Fair
दिल्ली जाने वाली बसों ने तय की अतिरिक्त दूरी

दिल्ली जाने वाली बसों ने तय की अतिरिक्त दूरी

संक्षेप:

कार्तिक पूर्णिमा में ब्रजघाट गढ़ गंगा में गंगा स्नान पर लगने वाले मेले की वजह से रुद्रपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का रूट परिवर्तन किया ग

Nov 05, 2025 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा में ब्रजघाट में गंगा स्नान पर लगने वाले मेले की वजह से रुद्रपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का रूट परिवर्तन किया गया है। दिल्ली जाने वाली बसों को 70-80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी यात्रा के लिए अधिक रुपये चुकाने पड़े। साथ ही यात्रा में भी अधिक समय लगा। रुद्रपुर डिपो की 16 बसें दिल्ली के लिए संचालित की जाती हैं। इसमें 13 अनुबंधित और 3 निगम के बसें शामिल हैं। बुधवार को ब्रजघाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की वजह से रुद्रपुर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट परिवर्तन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रुद्रपुर डिपो के समय संचालन कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गंगा स्नान पर यूपी प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किया जाता है। जिस वजह से दिल्ली जाने वाली बसों को 70-80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही प्रति व्यक्ति किराया 80 रुपये अतिरिक्त लिया लिया गया। प्रतिदिन दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 395 रुपये है। रूट डायवर्जन के बाद दिल्ली का किराया 475 रुपये प्रति व्यक्ति रहा। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बह्मानंद ने बताया कि बुधवार को दिल्ली जाने वाली बसों का रूट परिवर्तन रहा। उन्होंने बताया कि यूपी प्रशासन के द्वारा रूट डायवर्जन के अनुसार ही बसें दिल्ली पहुंची।