Rudrapur News: गदरपुर क्षेत्र की दो सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सड़क निर्माण और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज और बलराम नगर से बिसनपुर तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत बजट की जानकारी दी गई।

गदरपुर क्षेत्र की दो सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति
गदरपुर क्षेत्र की दो सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सोमवार को विधायक अरविंद पांडे ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। विधायक की पहल पर सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज, गूलरभोज तक सड़क निर्माण के द्वितीय चरण और बलराम नगर से बिसनपुर होते हुए खेमपुर तक सड़क निर्माण कार्य को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।

सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज, गूलरभोज तक सड़क निर्माण के द्वितीय चरण के लिए करीब 8.60 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। वहीं, बलराम नगर से बिसनपुर होते हुए खेमपुर तक सड़क निर्माण पर लगभग 1.07 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों सड़कें क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य मार्गों और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: गदरपुर क्षेत्र की दो सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति