खटीमा में नदी संरक्षण, परवीन नदी सफाई अभियान का शुभारंभ
खटीमा प्रतापपुर क्षेत्र से बहने वाली परवीन नदी की सफाई का जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने शुभारंभ किया। इस क्षेत्र के किसान लंबे समय से इस नदी की सफा

असद जावेद, खटीमा। प्रतापपुर क्षेत्र से बहने वाली परवीन नदी की सफाई का कार्य रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने विधिवत पूजा-अर्चना और श्रमदान के साथ शुरू कराया। लंबे समय से किसान इस नदी की सफाई की मांग कर रहे थे। नदी में सिल्ट, गाद और जलकुंभी जमा होने से आसपास के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की समस्या पैदा हो रही थी। करीब 40 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह सफाई अभियान प्रतापपुर से नौसर पुल तक लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नदी में जमा गाद और कचरे को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाना और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने ग्रामीणों से नदियों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आनंद सिंह नेगी, सहायक अभियंता हेमंत गंगवार, सरदार राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान अनिल सिंह, गुरप्रीत सिंह खिंडा, सतीश मौर्य, वीरेंद्र मौर्य और देवेंद्र सिंह रिंकू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


