Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRice Procurement Center Protests After Assault on Official in Sitarganj
एसएमओ से मारपीट के विरोध में खाद्य विभाग के केंद्रों में धान तौल बंद

एसएमओ से मारपीट के विरोध में खाद्य विभाग के केंद्रों में धान तौल बंद

संक्षेप:

सितारगंज। धान खरीद केंद्र पर एसएमओ विनय चौधरी के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धान तौल बंद रखी। विभाग

Nov 19, 2025 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

सितारगंज, संवाददाता। धान खरीद केंद्र पर एसएमओ विनय चौधरी के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धान तौल बंद रखी। विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। हालांकि कार्यालय खोले गए और किसानों के भुगतान संबंधी कार्य किए गए। एसएमओ धीरज कांडपाल ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी पर रहने के दौरान दो किसानों ने एसएमओ विनय चौधरी से मारपीट की थी। अधिकारी अपने कार्यालय में भी महफूज नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इस घटना से विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। जिसके चलते सितारगंज सहित जिले के किसी भी क्रय केंद्रों पर धान तौल नहीं की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने दोनों आरोपी किसानों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। बताया कि आरएफसी से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर, बुधवार की सायं जिलेभर के एसएमओ समेत एमओ व खाद्य विभाग के अफसर सितारगंज पहुंचे। उन्होंने कोतवाल सुन्दरम शर्मा से वार्ता कर आरोपी किसानों पर कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों व अफसरों में दो दिन में वैधानिक कार्रवाई नहीं होने से रोष है। इधर धान तौल नहीं करने से किसान परेशान हैं। इससे पहले लिमिट समाप्त हो जाने के कारण किसानों के धान की तौल नहीं हो सकी थी।