Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRevamp of Mokshdham in Goolar Bhoj with 78 Lakh Funding for Beautification
गूलरभोज में 78 लाख से होगा श्मशान घाट का कायाकल्प

गूलरभोज में 78 लाख से होगा श्मशान घाट का कायाकल्प

संक्षेप:

गूलरभोज के कोप कृपाली में मोक्षधाम का कायाकल्प नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 78 लाख की धनराशि शासन से मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें बाउंड्री, प्रवेश द्वार, जल व्यवस्था और अन्य सुविधाएँ शामिल होंगी। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं है।

Feb 08, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के कोप कृपाली में स्थित मोक्षधाम का कायाकल्प नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदाई संस्था नपं गूलरभोज को शासन से 78 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने कार्यों का शुभारंभ करते हुए बताया कि सौंदर्यीकरण अवस्थापना मद से किया जा रहा है। कहा कि कोपा श्मशान घाट की दुर्दशा के संबंध में सीएम धामी को अवगत कराया गया। इस मामले में सीएम ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए आमजन की सुविधा के लिए बड़ी सौगात दी है। बताया कि इस धनराशि से श्मशान घाट की बाउंड्री, प्रवेश द्वार, टाइल्स, 36 लाइटें, जल व्यवस्था, फाउंटेन, महादेव की मूर्ति, बेंच के साथ मोक्षदा-हरित शवदाह प्रणाली से शव संस्कार घर बनेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि गूलरभोज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। नगर पंचायत में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसमें पार्क निर्माण, मीठ मछली बाजार, सड़कों के दोनों तरफ इंटरलॉक टाइल समेत कई विकास कार्य हो रहे हैं। यहां पूर्व प्रधान मनोज देवराड़ी, सभासद इंदर सिंह राठौर, बलराम मंडल, लखविंदर सिंह, डॉ. कुलदीप रघुवंशी, भूपेंद्र आर्य, सुनील शर्मा, विजय शर्मा, अरुण ठाकुर, डॉ. अजीत आदि मौजूद रहे।