Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsResidents Protest Against Builder Over Land Dispute and Demolition Threat in Rudrapur
ध्वस्तीकरण आदेश से सहमे श्री श्याम होम कॉलोनी के लोग

ध्वस्तीकरण आदेश से सहमे श्री श्याम होम कॉलोनी के लोग

संक्षेप:

रुद्रपुर में श्री श्याम होम कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बिल्डर ने विवादित भूमि पर मकान बेच दिए, जिससे ध्वस्तीकरण का खतरा उत्पन्न हो गया है। निवासियों ने जिलाधिकारी से कानूनी कार्रवाई और ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की।

Feb 05, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। भूरारानी स्थित श्री श्याम होम कॉलोनी के निवासियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने जानबूझकर विवादित भूमि पर निर्माण कराकर उन्हें मकान बेच दिए, जिसके कारण अब उनके घरों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि आरएएन स्कूल रोड के निकट पुखराज कॉलोनी के पास स्थित श्री श्याम होम कॉलोनी में लगभग 85 आवासीय भवन और एक खाली प्लॉट है। नियमानुसार दाखिल खारिज के बाद कई लोगों ने बैंक ऋण लेकर वर्ष 2019 के बाद से यहां रहना शुरू किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिल्डर ने भूमि को विवाद रहित बताया था, लेकिन 20 अगस्त 2025 को न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा कर दिया गया। बताया कि वर्ष 2024 में वास्तविक भूमि स्वामी राजू रस्तोगी, बिल्डर और पीड़ितों के बीच 51 लाख रुपये का समझौता हुआ था, जिसमें से 24 लाख रुपये अभी शेष हैं। राशि जमा न होने पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकती है। फिलहाल मानवीय आधार पर कार्रवाई फरवरी 2026 तक स्थगित की गई है। निवासियों ने जिलाधिकारी से बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, समझौते का तत्काल अनुपालन और ध्वस्तीकरण आदेश पर स्थायी रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में अंजू, संध्या कुमारी, अंशु देवी, चरणजीत कौर, सुधा शुक्ला, सुमन, धरमपाल, प्रदीप ठाकुर, दशमेश कौर, क्रिस्टीना अंजली सहित अन्य लोग शामिल रहे।