रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं पर रोक से लोगों में आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला स्थित लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव की विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार

रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं पर रोक से लोगों में आक्रोश

रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड 25 फाजलपुर मेहरौला स्थित लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव की विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

समस्याओं का विवरण

इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि उक्त कॉलोनियों में मकानों की रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज होने के बावजूद वर्ष 2018 में जिलाधिकारी के आदेश के तहत खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नए विद्युत एवं जल संयोजन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और मानसिक तनाव झेल रहे हैं।

आवश्यक मूलभूत सुविधाएं

ठुकराल ने आरोप लगाया कि नगर निगम रुद्रपुर का हिस्सा होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है और मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पीपी यादव, एसएस यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, शाकिर अली (सज्जू), पीयूष शर्मा, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गिरजा शंकर पांडे, हरप्रीत सिंह, वैभव, देवेंद्र सिंह, यश पाठक, चंकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह चंदी, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पांडे, संदीप वर्मा, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ललित सिंह बिष्ट आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

रुद्रपुर के नागरिकों ने किसके नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा?
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।