Rudrapur News: कहीं गंदा पानी तो कहीं लीकेज, बिलों की गड़बड़ी से भी लोग परेशान

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: खटीमा के शारदा बिहार कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पानी के कनेक्शन से लोगों को गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग विभाग से नियमित और साफ पेयजल की मांग कर रहे हैं।

Rudrapur News: कहीं गंदा पानी तो कहीं लीकेज, बिलों की गड़बड़ी से भी लोग परेशान

Rudrapur News: खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पानी के कनेक्शन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शारदा बिहार कॉलोनी वार्ड नंबर 18 में आए दिन पाइपलाइन लीकेज होने के साथ घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी निवासी जगदीश कालोनी ने बताया कि उन्होंने लीकेज की शिकायत जल जीवन मिशन कार्यालय में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। हिमांशु सक्सेना ने कहा कि गंदा पानी रोजाना की परेशानी बन गया है। दूषित पानी पीने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है।ललित

मोहन ने कहा कि जब लोग समय पर पानी का बिल जमा कर रहे हैं तो उन्हें साफ और स्वच्छ पानी मिलना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि गंदे पानी की समस्या विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। टोल फ्री नंबर भी नहीं आ रहा काम वार्ड नंबर 11 निवासी नाजिया ने आरोप लगाया कि पानी की समस्या की शिकायत के लिए जारी टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलता। वहीं खुशबू ने बताया कि उनका कनेक्शन करीब एक साल पहले हुआ था, लेकिन बिल नहीं आया। शिकायत करने पर पहनिया स्थित जल जीवन मिशन कार्यालय में बताया गया कि उनका कनेक्शन रिकॉर्ड में किसी दूसरे गांव से जुड़ गया है और इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। तीन माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है और जारी बिलों में भी उनका बिल नहीं आया।लोगों का कहना है कि गंदा पानी, लीकेज, शिकायतों पर सुनवाई नहीं होना और बिलों में तकनीकी गड़बड़ियां आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। लोगों ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने और नियमित रूप से साफ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: कहीं गंदा पानी तो कहीं लीकेज, बिलों की गड़बड़ी से भी लोग परेशान