दूसरे-चौथे मंगलवार को भी मेडिकल स्टोर खोलने की मांग
सितारगंज में दूसरे व चौथे मंगलवार को मेडिकल स्टोरों को रोजाना की भांति खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। स

सितारगंज। सितारगंज में दूसरे और चौथे मंगलवार को मेडिकल स्टोरों को रोजाना की भांति खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह और अविनाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हर माह दूसरे व चौथे मंगलवार को सितारगंज के मेडिकल स्टोर बंद रहते हैं। मरीजों और तीमारदारों को दवा खरीदने दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। यहां तक इमेंरजेंसी की स्थिति में दवा खरीदने के लिए तीमारदार भटकते हैं। कहा कि दवाइयां अति आवश्यक और आपातकालीन जरूरत होती हैं।
उन्होंने मेडिकल स्टारों को पूर्व की भांति रोजाना खोलने की मांग की। यहां अनिल, कृष्णा, सचिन, अंकित रस्तेागी, राहुल, नरेश पाल, रमेश, विशाल, संतोष कुमार, अरविंद, नरेश गुप्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


