बंदरों के आतंक से निजात दिलाएं
खटीमा में बंदरों के आतंक से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ वन विभाग को ज्ञापन देकर नागरिकों ने बंदरों के हमलों और फसलों को होने वाले नुकसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओम कॉलोनी में बंदरों ने कई बार लोगों को काटा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

खटीमा। बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को एसडीओ वन विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि कुछ समय से खटीमा क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। लोगों का घर से निकलना, बच्चों का स्कूल जाना और किसानों का खेत पर काम करना मुश्किल हो गया है। बंदरों द्वारा किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ओम कॉलोनी में बंदर रोज लोगों को काट रहे हैं। लोगों ने एसडीओ से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान लीला देवी, सुनेना देवी, रेखा बिष्ट, चंद्रकला पोखरिया, शकुंतला देवी, मुन्नी बोरा, राजकुमार चौहान, कविता, कुसुम सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


