Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsReligious Ceremony in Nankamatta Marks 2nd Death Anniversary of Baba Tarsem Singh
श्री अखण्ड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी का भोग पड़ा

श्री अखण्ड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी का भोग पड़ा

संक्षेप:

नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की दूसरी बरसी पर 102 लड़ी श्री अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 20 नवंबर को अंतिम अरदास होगी। इसके साथ ही धार्मिक दीवान का आयोजन भी होगा जिसमें विभिन्न धार्मिक जत्थे शामिल होंगे।

Nov 16, 2025 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

नानकमत्ता, संवाददाता। धार्मिक डेरा कार सेवा के पूर्व प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दूसरी बरसी पर 102 लड़ी श्री अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन जारी है। रविवार को तीसरी लड़ी का भोग सम्पन्न होने के बाद अरदास की गई। 20 नवंबर को 102वीं लड़ी के भोग उपरांत अंतिम अरदास होगी। इसी दिन धार्मिक डेरा कार सेवा में धार्मिक दीवान का आयोजन भी होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक जत्थे गुरुओं की महिमा का गुणगान करेंगे। बरसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचकर बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा तरसेम सिंह द्वारा समाज और देशहित में किए गए कार्यों को याद किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले सीएम ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेककर अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उन्हें सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह्र डायरेक्टर गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर व धार्मिक डेरा दिल्ली वाले जत्थेदार बाबा बचन सिंह, धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा रविन्द्र सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा जसवीर सिंह, बाबा रेश सिंह, बाबा दारा सिंह, बग्गा सिंह मौजूद रहे। खारिज पट्टों के नियमितीकरण की मांग नानकमत्ता। भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर खारिज पट्टों के नियमितीकरण, वर्ग चार और वर्ग एक-ख की भूमि पर भूमिधरी अधिकार दिए जाने की मांग की। किसानों ने जमींदारी एक्ट में संशोधन का समय बढ़ाने की भी मांग रखी। यहां सुखवंत सिंह भुल्लर, गज्जन सिंह और मदनलाल मौजूद रहे। उधर, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, डॉ. पंकज राय और डॉ. नीता शर्मा मौजूद रहे।