
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 182 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कुल 182 पदों पर भर्
रुद्रपुर, संवाददाता। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पांच मार्च तक कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी और मृतक संवर्ग के 182 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भर्ती प्रक्रिया शुरू का दी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। चयनित अभ्यर्थियों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती दी जायेगी। डीईओ ने बताया कि इससे न केवल रिक्त पदों की पूर्ति होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




