
सितारगंज रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन
संक्षेप: सितारगंज में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन रामजन्म, ताड़का वध, सुबाहु और मारीच की लीला का मंचन हुआ। राजा दशरथ को संतान सुख की प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया...
सितारगंज। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन शुक्रवार को रामजन्म, ताड़का वध, सुबाहु व मारीच की लीला का मंचन किया गया। मंचन में भगवान विष्णु के विराट रूप में माता कौशल्या को दर्शन देकर उन्हें पुत्र रूप में जन्म लेने का आशीर्वाद देते हैं। जब राजा दशरथ संतान न होने के दुख से अधीर होकर महर्षि वशिष्ठ से इस दुख का निवारण पूछते हैं तो वशिष्ठ के सुझाव पर श्रृंगी ऋषि से पुत्रेष्टि यज्ञ के उपरांत राजा दशरथ को चार पुत्र प्राप्त हुए। इनका नामकरण महर्षि वशिष्ठ ने राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के रूप में किया।
अयोध्या में पुत्र जन्मोत्सव मनाया जाता है। यहां रामलील कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, अमित रस्तोगी, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह भंडारी, नीरू गुप्ता, अभिषेक जैन, दीपचंद्र कौशल, बंटी कौशल, मनोज अरोरा, बिंदेश जायसवाल, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र दिवाकर, महिपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




