भक्ति में लीन हुए पूर्व विधायक ठुकराल, महानाम संकीर्तन में लिया हिस्सा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर के शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और धार्मिक आयोजनों के महत्व को बताया। ठुकराल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्होंने भक्ति मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

भक्ति में लीन हुए पूर्व विधायक ठुकराल, महानाम संकीर्तन में लिया हिस्सा

सतीराम राना, रुद्रपुर। शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सहभागिता कर भक्तिभाव से संकीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। महानाम संकीर्तन कार्यक्रम हमारी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भक्ति मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश मिस्त्री, अंकित बठला, केरू मंडल, विजय शिकारी, आनंद शर्मा और अशोक ढाली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।