Rudrapur News: पूर्व विधायक ठुकरान ने मांगी स्ट्रांग रूम सील करने की फुटेज

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा नगरपालिका चुनाव के स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से आरोप लगाया कि 22 सितंबर को कुछ प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम के पास से हटाया गया और प्रक्रिया में अनियमितता है।

Rudrapur News: पूर्व विधायक ठुकरान ने मांगी स्ट्रांग रूम सील करने की फुटेज

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा नगरपालिका चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत रिटर्निंग ऑफिसर और लोक सूचना अधिकारी से मंडी समिति परिसर स्थित स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है। आरटीआई आवेदन में कहा गया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्ट्रांग रूम को सील किया गया था। रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्देश दिए थे कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके मतदान अभिकर्ता ही स्ट्रांग रूम के पास मौजूद रहेंगे। ठुकराल ने अन्य निकाय में अपनाई गई प्रक्रिया का हवाला देते हुए किच्छा में हुई सीलिंग प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग मांगी है।

आरोप लगाया है कि 22 सितम्बर की रात करीब 10:25 से 11:15 बजे के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और उनके मतदान अभिकर्ता को स्ट्रांग रूम के बाहर कर दिया गया। इसके बाद अन्य प्रत्याशियों को बुलाकर स्ट्रांग रूम बंद और सील कराने का उल्लेख किया गया है। ठुकराल ने स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की संबंधित अवधि की फुटेज मांगी है। उन्होंने आवेदन के साथ 10 रुपये का शुल्क भी जमा किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: पूर्व विधायक ठुकरान ने मांगी स्ट्रांग रूम सील करने की फुटेज