ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकुमाऊं में आज से बारिश की चेतावनी

कुमाऊं में आज से बारिश की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के सक्रिय होने के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं में गुरुवार (आज) से बारिश होने की संभावना जताई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने 14, 15 और 16 फरवरी को तराई में...

कुमाऊं में आज से बारिश की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 13 Feb 2019 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के सक्रिय होने के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं में गुरुवार (आज) से बारिश होने की संभावना जताई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने 14, 15 और 16 फरवरी को तराई में हल्की-मध्यम बारिश होने और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

उधर, बुधवार को भी सुबह से ही तराई बादलों के आगोश में दिखा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन देर शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए और सर्द हवाएं चलने लगीं। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही उन्होंने आने वाले 24 घंटों में बादल छाने और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें