गूलरभोज के व्यापारियों ने विधायक पांडेय का किया स्वागत

Feb 28, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रेलवे की भूमि पर कारोबार कर रहे व्यापारियों के किराय में की गई बढ़ोतरी पर रोक और इसकी पुन: समीक्षा से गदगद व्यापारियों ने विधायक अरविंद पांडेय के केंद

गूलरभोज के व्यापारियों ने विधायक पांडेय का किया स्वागत

गूलरभोज, संवाददाता। रेलवे की भूमि पर कारोबार कर रहे व्यापारियों के किराये में की गई बढ़ोतरी पर रोक और इसकी पुन: समीक्षा से गदगद व्यापारियों ने विधायक अरविंद पांडे के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात के बाद गूलरभोज लौटने पर स्वागत किया। विधायक पांडे ने कहा कि गूलरभोज के व्यापारियों के साथ पूरे देश में रेल की भूमि पर कारोबार कर रहे व्यपारियों का भला हुआ है। शनिवार को रेलवे फाटक के समीप प्राचीन शिवमंदिर में गूलरभोज, बाजपुर और काशीपुर के व्यापारियों ने विधायक अरविंद पांडे के स्वागत में कार्यक्रम किया। व्यापारियों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर बजंरगबली की तस्वीर भेंट की।

विधायकने कहा कि गूलरभोज मेरा परिवार है और क्षेत्र में कोई भी समस्या आएगी तो उनका दायित्व है, इसका हल निकालना। कहा कि सांसद अनिल बलूनी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रेलवे की भूमि पर कारोबार कर रहे व्यापारियों के किराये में कई गुना अचानक की गई बढ़ोतरी से होने वाली समस्या से अवगत कराया। रेल मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए विभाग को कारोबारी और दुकानदारों पर बढ़ाए किराए पर रोक लगाने के साथ ही किराया वृद्धि के आदेश की पुनः समीक्षा के लिए आदेशित किया। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष तरुण दुबे, कुलदीप रघुवंशी, संजीव भटेजा, गिरीश दुबे, रमेश सागर, गुरमेल सिंह, रामकिशन दहुजा, विजेंद्र यादव, लविंदर डोगरा, बाबूराम, मनवीर सिंह, आनंद सिंह पानू, मुकेश राजभर, चरन सिंह, सतीश आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।