Rudrapur News: उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का किया स्वागत
Rudrapur News: किच्छा में पंजाबी समाज ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नेताओं का स्वागत किया। समारोह में समाज की कुरीतियों को दूर करने और जरूरतमंदों की मदद के प्रयासों पर जोर दिया गया। पंकज बांगा ने महासभा की इकाइयों के गठन की जानकारी दी और राजकुमार फुटेला ने समाज को एकजुट रखने की बात कही।
Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पंजाबी समाज के लोगों ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डाबर, महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमांऊ अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा और देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का नगर आगमन पर फूलमालाओं से स्वागत किया। सोमवार देर शाम रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता व्यापारी सुदर्शन ठुकराल ने की। स्वागत समारोह में सभी का आभार व्यक्त करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि सभी नगरों में महासभा की इकाइयों का गठन किया जाएगा। पंजाबी महासभा समाज की कुरीतियों को दूर करने के साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रयासरत रहेगी।
प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में संजीव खन्ना, दिनेश भाटिया, प्रमोद ठुकराल, राजा सुखीजा, राजीव आहूजा, जगरुप सिंह गोल्डी, विवेक फुटेला, अमित कालरा, यश नारंग, विकास गम्भीर, प्रवीन रहेजा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


