Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsProtests in Sitarganj Against Casteist Remarks by Bar Association President
आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का तिरंगा चौक पर प्रदर्शन

आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का तिरंगा चौक पर प्रदर्शन

संक्षेप:

सितारगंज में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर...

Sep 10, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

सितारगंज। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा चौक पर प्रदर्शन कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता तिरंगा चौक पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सतेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को व्हाट्सएप ग्रुप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। बार अध्यक्ष ने इस मामले में पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में विनोद कुमार, श्याम सुंदर, देवशरण, सुम्मत, विशाल, संदीप, मनीष, जीतेन्द्र सिंह, टिंकल सिंह, विक्रम, रेणु देवी, बुधिया देवी, शांति देवी, आरती देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।