मजदूर संगठनों का अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

Mar 03, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में विभिन्न मजदूर और सामाजिक संगठनों ने ईरान पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले को फूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 50 से अधिक स्कूली बच्चों की मौत हो गई।

मजदूर संगठनों का अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

रुद्रपुर, संवाददाता। ईरान पर हुए हमले के विरोध में विभिन्न मजदूर एवं सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन कर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों का पुतला फूंका। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क में इकट्ठे हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर मिसाइल हमले किए, जिनमें 50 से अधिक स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि हमलों में स्कूलों व इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल व अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरानी नेताओं के आवास को निशाना बनाकर शीर्ष नेता खामेनेई की हत्या कर दी, ताकि ईरान की सत्ता पर नियंत्रण स्थापित कर तेल संपदा पर कब्जा किया जा सके। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए हमले की निंदा की। इस मौके पर इंकलाबी मजदूर केन्द्र के दिनेश, विजय, सुरेन्द्र, सेन्टर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस के मुकुल, धीरज, विजय, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, राजेश, देवेन्द्र, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की रविन्द्र कौर, भाकपा माले के ललित मटियाली, एक्टू की अनीता अन्ना, उत्तम दास, हरीश मौर्य, साजिद खान, मजहर रिजवी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।