पुनर्वास से पहले हटाने के विरोध में निकली मशाल यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

पंतनगर में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के खिलाफ जनआक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग करना है। विधायक ने कहा कि जबरन विस्थापन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि आंदोलन जारी रहेगा।

पुनर्वास से पहले हटाने के विरोध में निकली मशाल यात्रा

पंतनगर, संवाददाता। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में शुक्रवार शाम विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में जनआक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मस्जिद कॉलोनी, संजय कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती से शुरू होकर पंतनगर यूनिवर्सिटी गेट तक पहुंची। विधायक बेहड़ ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पुनर्वास के किसी भी परिवार को हटाने नहीं दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वह बुलडोजर के सामने भी खड़े होंगे। बेहड़ का आरोप है कि संबंधित बस्तियां न तो एयरपोर्ट की भूमि पर हैं और न ही विश्वविद्यालय की, फिर भी उन्हें हटाने की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा वह कई बार विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री तक उठा चुके हैं और प्रभावित लोगों के लिए जमीन के बदले जमीन और मालिकाना हक की मांग लगातार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी को चेतावनी दी कि यदि जबरन विस्थापन की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मशाल यात्रा के दौरान लोगों ने एकजुट होकर पुनर्वास की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। आयोजकों ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।