ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरप्रगतिशील कृषक बिष्ट ने किया किसान मेले का उद्घाटन

प्रगतिशील कृषक बिष्ट ने किया किसान मेले का उद्घाटन

पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...

पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
1/ 4पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
2/ 4पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
3/ 4पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
4/ 4पंतनगर विश्वविद्यालय के 107वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में अल्मोड़ा के प्रगतिशील कृषक हीरा सिंह बिष्ट ने फीता काटकर...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 03 Mar 2020 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 107वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। अल्मोड़ा के प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट ने मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मेले में देशभर से किसान, खेती-किसानी से जुड़ी संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधि शिरकत करने पहुंच रहे हैं। चार दिवसीय मेले में किसानों को उन्नत बीजों, खेती की नयी तकनीकों के बारे में जानकारी दी जायेगी।मंगलवार को पंत विवि परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट, विधायक राजेश शुक्ला, कुलपति डॉ. तेजप्रताप ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों को बंजर भूमि पर फसलों के उत्पादन के बजाय उद्यान और वानिकी की ओर जुड़ना चाहिये। उन्होंने पर्वतीय उत्पादों के विपणन पर ध्यान दिये जाने के साथ-साथ उन्होंने सरकारी अनुदान को सीधे किसानों को न देकर उस धन से किसानों के लिए हितकारी सुविधाओं का निर्माण करने की बात कही। पंतनगर विश्वविद्यालय से उन्होंने अपेक्षा की कि अपने अनुसंधानों से यह पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि करने तथा पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें