ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसंविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम

संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम

संविधान निर्माता, समरसता के प्रणेता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महेन्द्रा मैमोरियल...

संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 14 Apr 2021 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

संविधान निर्माता, समरसता के प्रणेता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। महेंद्र मेमोरियल एकेडमी, महाविद्यालय के इतिहास विभाग, नानकसागर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई।

बुधवार को महेंद्र मेमोरियल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भावना मनौला, ग्राम प्रधान चांदपुर रवि ज्याला, वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान मुंडेला, भाजयुमो के गोविंद बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष डीएसबी नैनीताल मनोज मनौला, पप्पू आर्य एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह मनौला ने किया और आंबेडकर के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया।इधर, राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध विषय डॉ. आंबेडकर का संविधान और समाज में उनका योगदान था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपा जोशी, द्वितीय प्रतिभा झा, तृतीय अंजली राणा, चतुर्थ पूजा कलोनी, पंचम स्थान पर कमल सिंह रावल रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. हीरा अन्ना, डॉ. हेमा पांडेय रहीं। यहां प्राचार्य आरसी पुरोहित, विभागाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा रहे। उधर, नानकसागर में बसपा के प्रदेश प्रभारी अरिवंद कुमार, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, पूर्व जिपां भजन सिंह राणा ने आंबेडकर जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें