बाइक ने महिला प्रोफसर को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

पंतनगर विवि की महिला प्रोफेसर डॉ. प्रभा पंत को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका सिर का ऑपरेशन किया गया। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

बाइक ने महिला प्रोफसर को मारी टक्कर, हालत गंभीर

आनंद पांडे, पंतनगर। सड़क पार कर रही पंतनगर विवि की महिला प्रोफेसर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार को पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. प्रभा पंत अपनी कार को सड़क किनारे पार्क कर पैदल गैस गोदाम की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका सिर का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बाइक सवार की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।