ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसितारगंज चीनी मिल के उद्घाटन के छह दिन बाद भी उत्पादन शुरू नहीं

सितारगंज चीनी मिल के उद्घाटन के छह दिन बाद भी उत्पादन शुरू नहीं

सितारगंज चीनी मिल का उद्घाटन हुए छह दिन हो गये हैं लेकिन अभी तक चीनी मिल में उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। इससे गन्ना किसान परेशान है। सीसीओ डॉ....

सितारगंज चीनी मिल के उद्घाटन के छह दिन बाद भी उत्पादन शुरू नहीं
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 04 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सितारगंज। संवाददाता

सितारगंज चीनी मिल का उद्घाटन हुए छह दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक चीनी मिल शुरू नहीं हो पाई है। इससे गन्ना किसान परेशान हैं। मिल शुरू होने पर सितारगंज, खटीमा में 24 क्रय केंद्रों में गन्ना खरीद शुरू की गई थी। गन्ना किसानों को छह दिसंबर तक के मांग पत्र भी जारी कर दिए थे। गन्ना किसानों को क्रय केंद्रों पर गन्ना लाने के लिए तिथि बताई गई, लेकिन मिल शुरू होने में हो रही देरी के कारण अब नये मांग पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

सितारगंज चीनी मिल को इस बार कॉन्टेक्ट पर देकर पेराई सत्र शुरू किया गया है। एक पखवाड़े पहले बॉयलर में आग जला दी थी। 29 नवंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी, गन्ना व चीनी उद्योग स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा से मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कराया। अब मिल शुरू हुए छह दिन हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मशीनों में खराबी के कारण शुरू नहीं हो पाई है। मिल प्रबंधन पहले गन्ना की कमी बताते रहे। जब किसानों ने मिल प्रशासन के मांग पत्र के आधार पर गन्ना आपूर्ति शुरू की तो गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो रही है। किसान गन्ना तुलाई के लिए गन्ना क्रय केंद्रों पर इंतजार कर रहे हैं। किसानों की माने तो मिल में करीब 10 हजार कुंतल गन्ना स्टॉक है। इसके अलावा सेंटरों पर गन्ना किसान गन्ना लेकर पहुंचे हैं। अब गन्ना किसानों में प्रबंधन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। सीसीओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मिल शुरू होने के कारण आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी है। किसानों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जा रही है। जैसे ही मिल में पेराई शुरू होगी। सभी 24 क्रय केंद्रों में गन्ना खरीद शुरू कर दी जाएगी। प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि मिल शुरू करने में जो कमियां सामने आ रहीं हैं उनकी मरम्मत की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें