ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगर्भवती महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई

गर्भवती महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई

वार्ड छह में अज्ञात कारणों के चलते एक गर्भवती महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे सीएचसी ले जाया...

गर्भवती महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 10 Apr 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

वार्ड छह में अज्ञात कारणों के चलते एक गर्भवती ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

लगभग आठ महीने पूर्व सोनम निवासी रुद्रपुर का विवाह राहुल कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी के साथ हुआ था। सोनम चार माह की गर्भवती थी। सोनम का पति एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात्रि दोनों पति-पत्नी खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कोई बात हो गयी। इसके बाद सोनम ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आग से सोनम बुरी तरह झुलस गई। सोनम की आग बुझाने के प्रयास में राहुल के भी हाथ जल गये। घटना के बाद वहां पड़ोसियों की भीड़ लग गई। वार्ड सभासद पति जगरूप गोल्डी के द्वारा आनन फानन में दोनों को सीएचसी लाया गया। सोनम के नब्बे प्रतिशत झुलस जाने से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें