ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरइस्लामनगर की गर्भवती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

इस्लामनगर की गर्भवती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नागरिक चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। गर्भवती महिला का लेबर रूम में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। महिला के संपर्क में आए छह अस्पताल कर्मियों को क्वारंटाइन...

इस्लामनगर की गर्भवती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 27 Jul 2020 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नागरिक चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। गर्भवती महिला का लेबर रूम में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। महिला के संपर्क में आए छह अस्पताल कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। महिला को रुद्रपुर जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।रविवार की रात को इस्लमनगर वार्ड संख्या दो निवासी महिला को लेबर पेन होने के बाद उसके परिजन 108 वाहन द्वारा नागरिक अस्पताल में लेकर आए। महिला को परिजन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लेबर रूम में लेकर आ गए। यहां अस्पताल स्टाफ ने महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया तो महिला पॉजिटिव पाई गई। नागरिक चिकित्सालय के कोरोना मोबाइल टीम प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रुद्रपुर शिफ्ट कर दिया गया है। महिला की काटेंक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है।108 वाहन और अस्पताल को किया जा रहा सेनेटाइजखटीमा। कोरोना पॉजिटिव महिला को 108 वाहन से नागरिक अस्पताल लगाया गया था। एहतियातन 108 वाहन और अस्पताल के उस क्षेत्र जहां से महिला को लाया और लेकर जाया गया उस जगह को सेनेटाइज किया गया। गर्भवती महिला को रुद्रपुर शिफ्ट करने में छूटे अस्पताल प्रशासन के पसीनेखटीमा। देर रात नागरिक चिकित्सालय में आई गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महिला को रुद्रपुर शिफ्ट किए जाने में स्वास्थ्य विभाग को खासी मसक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने के बाद महिला के परिजन रुद्रपुर जाने के लिए तैयार हुए। महिला की डिलीवरी नागरिक चिकित्सालय में नहीं हुई।खटीमा में अब तक 95 पॉजिटिव केस, 24 कंटेनमेंट जोनखटीमा। गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद खटीमा में 95 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि इस्लाम नगर के वार्ड संख्या दो को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें