गर्भवती महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
खटीमा। नेपाल सीमा से लगे बड़ी बगुलिया निवासी गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। महिला को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने महिला के बयान दर्ज किए हैं।...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 26 May 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें
नेपाल सीमा से लगे बड़ी बगुलिया निवासी गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। महिला को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। झनकईया थाना क्षेत्र की रहने वाली ललिता राय ने घर में रखा जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि महिला सात माह की गर्भवती है।
