हाईवे निर्माण कार्य से बिजली आपूर्ति ठप, आठ घंटे परेशान रहे लोग
किच्छा हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइन में फॉल्ट आने से आदर्श और जैन कॉलोनी में लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर, बिजली आपूर्ति दोपहर 3 बजे बहाल हुई। लोगों ने भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए सावधानियां बरतने की मांग की।

रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइन में फॉल्ट आने से मंगलवार को आदर्श कॉलोनी और जैन कॉलोनी के लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7.15 बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ति दोपहर लगभग तीन बजे बहाल हो सकी। एसडीओ फरमान के अनुसार, हाईवे चौड़ीकरण व निर्माण कार्य के दौरान बिजली तारों में फॉल्ट आ गया था। इसके चलते दोनों कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट की तलाश की और मरम्मत कार्य शुरू किया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


